फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंटवारे के विवाद में परिवारवालों को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा थाना क्षेत्र के रामनाथपुर में बंटवारे को लेकर बुधवार को युवक ने सुजीत सिंह ने चाची, बुआ, चचेरी बहन और अपनी पत्नी पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य करंडा पर किया गया।
विज्ञापन

सुजीत सिंह का अपने चाचा सतीश सिंह से बंटवारे का विवाद चल रहा था। इसी के साथ ही उसका अपनी पत्नी प्रियंका से तलाक का मुकदमा भी चल रहा था। मंगलवार के दिन उसकी पत्नी भी गांव आई हुई थी और चाचा सतीश सिंह के परिवार के साथ ही रह रही थी। शाम के समय करीब आठ बजे आपसी कहासुनी में उपजे विवाद के बाद सुजीत चाकू लेकर हमलावर हो गया। उसने चचेरी बहन एकता, चाची रागिनी, बुआ कलिंदा तथा पत्नी प्रियंका घायल हो गई। किसी के सिर में तो किसी की गर्दन, छाती और पीठ पर घाव लगा था। पास के गांव सिकन्दरपुर में तेरही के निमंत्रण पर गए सतीश सिंह को जब घटना की सूचना मिली तो आनन-फानन में घर आए और लहुलुहान पारिवारिक सदस्यों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करंडा लाए। घटना के समय चीख-पुकार सुनकर घर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव करते हुए गुस्से में आकर सुजीत सिंह व उसकी मां के साथ मारपीट किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत के आधार पर जांच कर दोनों पक्ष का मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें