फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस भर्ती घोटाले को लेकर फूटा गुस्सा

Mon, 23 Mar 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस भर्ती में धांधली को लेकर अभ्यर्थियों के साथ पीजी कालेज और सहजनांद महाविद्यालय के छात्रों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। उन्होंने जुलूस निकालकर प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर अपने रोष का इजहार किया। इस मौके पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने पुलिस भर्ती में हुई धांधली की जब तक सीबीआई से जांच नहीं कराई जाएगी, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन



पुलिस भर्ती में धांधली को लेकर नौजवानों का जुलूस छात्र नेता नीमेश पांडेय के नेतृत्व में पीजी कालेज मैदान से निकला। छात्र सरकार विरोधी नारे लगाते हुए जिलाधिकारी के कार्यालय के पास पहुंचे और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।

 आंदोलन की कड़ी में 25 मार्च सिटी रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया गया। उधर छात्रों-नवजवानों का दल पीजी कालेज से जुलूस के रूप में निकला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इस मौके पर पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार मिश्रा ने कहा जिन नवजवानों के बल पर प्रदेश में सपा की सरकार बनी है, उन्हीं से धोखा किया जा रहा है।
विज्ञापन


 शासन-  प्रशासन इसका खामियाजा भुगतने को तैयार रहे। अध्यक्ष नितिल यादव ने कहा कि पुलिस परीक्षा में धांधली हुई है। शासन-प्रशासन में बैठे लोगों ने अपने चहेतों को तवज्जो दी है। योग्य अभ्यर्थियों को बाहर कर अयोग्य अभ्यर्थियों को लिया गया है। इस कृत्य को नौजवान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। अगर जरूरत पड़ी तो पूरे प्रदेश के नौजवान लखनऊ पहुंचकर अपनी ताकत का एहसास कराने का काम करेंगे। छात्र नेता अमरजीत यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन अगर हमारी मांगों को नजरअंदाज करता है तो आंदोलन को और धार दिया जाएगा।

इस मौके पर आशुतोष, देवेंद्र यादव, सत्येंद्र राय, राजू, आशीष, नागेंद्र, अखिलेश, लालजी, संजीव, रंगीला यादव, संदीप, श्रीकांत पाल आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय छात्र संघ के उपाध्यक्ष अंकित राय के नेतृत्व में भी प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया। छात्रों ने पुलिस भर्ती घोटाले की सीबीआई से जांच कराने तथा परीक्षा रद कर पुन: परीक्षा कराने की मांग की। मांग करने वालों में हिमांशु राय, पवन राय, अमित यादव, मनोज यादव आदि शामिल थे। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार अभ्यर्थियों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताते हुए तहसील कार्यालय में धरना देकर सड़क जाम किया। इसके बाद प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। लगभग 45 मिनट तक सड़क जाम के बाद नायब तहसीलदार विरेंद्र गुप्त ने आकर पत्रक प्राप्त किया। धरना में अजय यादव, अनुज, गोलू, सुभाष, अभिषेक, नवीन राय, अशोक यादव, पंकज, पप्पू, विनोद आदि शामिल थे।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें