चेन्नई से पोर्टब्लेयर की उड़ान के दौरान बीते 22 जुलाई को गायब हुए वायुसेना के एएन-32 विमान सवार 29 जवानों में मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बरेजपुर गांव निवासी छेदी सिंह यादव (45) भी शामिल है। 10वें दिन भी उसका कुछ पता न चलने से जहां परिवार के लोगों की आंखों से आंसू बह रहे हैं, वहीं परिवार का दर्द भी बढ़ता जा रहा है। पीड़ित परिवार का हाल जानने के लिए अभी तक क्षेत्रीय पूर्व सांसद, वर्तमान सांसद, जनपद के मंत्री आदि ने अभी तक हाल जानने भी नहीं पहुंचे।
जिस विमान में अन्य जवानों के साथ छेदी सवार था, उसके लापता होने की सूचना आते ही परिवार के लोगों की आंखों से नीर बहने लगा। पत्नी तारा देवी, बच्चे अमरजीत (15), समरजीत (10), पुत्री सुनैना (18) और प्रीतम जिसकी शादी हो चुकी है, पापा की सकुशल वापसी के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने में जुट गए हैं। पत्नी सहित बच्चों के कान पूरी तरह से मोबाइल फोन पर टिके हुए हैं, जैसे ही मोबाइल की घंटी बज रही है, वह तुरंत इस आस में फोन रिसिव कर रहे है कि शायद छेदी के संबंध में कोई सूचना आई हो, लेकिन किसी और संबंध में फोने से वह सजल आंखों से निराश हो जा रहे हैं।
वहीं क्षेत्रीय विधायक सिवगलतुल्ला अंसारी, राजेश कुशवाहा, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेंद्र यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख चंदा यादव, बसपा नेता विनोद राय, भाजपा नेता विरेंद्र राय, राजेश राय पप्पू ने परिवार से मिलकर उनका दर्द बांटा। छेदी के चाचा रिडायर्ड सूबेदार हृदयनाराण यादव इस बात से दुखी है कि परिवार के हाल जानने मंत्री-सांसद उनके दरवाजे पर अभी तक नहीं पहुंचे।