गाजीपुर। बिजली बिल राहत योजना के पहले चरण में बिजली निगम ने 69 करोड़ वसूले, बकाया चुकाने में सबसे आगे जहां जंगीपुर रहा वहीं सबसे खराब स्थिति नगर की रही।
राहत योजना का प्रथम चरण अब समाप्त हो गया है। अभियान का पहले चरण एक से 31 दिसंबर तक चला। अभियान के तहत 63 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। वसूली में सबसे आगे जंगीपुर रहा। जंगीपुर विद्युत वितरण खंड ने 26 करोड़ रुपये की वसूली की। पूरे जनपद में 2 लाख 77 हजार बकायेदारों पर 600 करोड़ रुपये बकाया है। राहत योजना के तहत अब तक 69 करोड़ रुपये वसूले जा चुके हैं।
31 दिनों में जंगीपुर में 24 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इन लोगों ने 26 करोड़ रुपये जमा किए। दूसरा नंबर सैदपुर विद्युत वितरण खंड का है। इस वितरण खंड में साढ़े 19 हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। 21 करोड़ रुपये जमा किए। जमानिया में साढ़े दस हजार लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया।