आप कार्यकर्ताओं एवं छात्रों ने गुरुवार को पुलिस लाइन के सामने पाकिस्तान
के सैनिक स्कूल में हुए आतंकी घटना में मारे गए मासूमों को श्रद्धांजलि दी।
आतंकवाद के पुतले को जूतों से पीट-पीटकर पेड़ से लटका कर फांसी दी गई।
इस
मौके पर जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दुबे ने कहा कि पाकिस्तान ने आतंकवाद
को पड़ोसी मुल्क के लिए पाला है, लेकिन अब उसे यह पता हो गया है कि
आतंकवादियों की कोई जाति और मजहब नहीं होता। सभी ने एकस्वर में आतंकवादियों
को खत्म करने की मांग की। कार्यक्रम की
अध्यक्षता मो. कासिम तथा संचालन डा. अविनाश सिंह ने किया।
गाजीपुर केमिस्ट
एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने भी दो मिनट का मौन रखकर बच्चों को श्रद्धांजलि
दी। वक्ताओं ने इसे कायराना कार्रवाई बताते हुए आतंकवाद के जड़ से सफाए की
मांग की। भारत स्वाभिमान एवं पतंजलि योग
समिति की बैठक समाजसेवी प्रियम्वदा पांडेय के शास्त्रीनगर स्थित आवास पर
हुई।
वक्ताओं ने विश्व के प्रमुख देशों से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए
एकजुट होकर कार्य करने का आग्रह किया। माध्यमिक
शिक्षक संघ की शोकसभा इंटर कालेज खालिसपुर के परिसर में हुई। इसमें छात्रों
और शिक्षकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की गई। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामानुज सिंह तथा संचालन जिला
मंत्री राणाप्रताप सिंह ने किया।
कैंडिल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि
पाकिस्तान के सैनिक स्कूल में आतंकवादियों के हमले में मृत बच्चों की
आत्मा की शांति के लिए सैदपुर के विभिन्न विद्यालयों में
छात्र-छात्राओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सैदपुर के एमएफडी टफ
इंग्लिश स्कूल में बच्चाें ने कैंडिल जलाकर मृत बच्चों को श्रद्धांजलि दी।
इसी क्रम में वासुपुर स्थित वेद इंटर नेशनल स्कूल, बेलहरी के उमा
पब्लिक स्कूल एवं ज्ञान भारती हाईस्कूल तथा सन् फ्लावर पब्लिक स्कूल में
छात्र-छात्राओं ने मृत बच्चों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
दुल्लहपुर
श्री साई चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के छात्राओं ने पेशावर के आर्मी स्कूल
में हुए आत्मघाती हमले में मारे गये बच्चों के लिए कैंडिल जलाकर
श्रद्धांजलि अर्पित की। उधर, मुहम्मदाबाद
के ब्लाक संसाधन केन्द्र मुहम्मदाबाद पर गुरूवार को जिला लोक शिक्षा प्रेरक
संघ की बैठक में पाकिस्तान के पेशावर शहर में आर्मी स्कूल के छात्रों की
नृशंस हत्या पर सम्वेदना व्यक्त की गयी।
शम्स
नेशनल स्कूल धावां शरीफ में पेशवार में हुई आतंकी घटना का दुख प्रकट करते
हुए स्कूल की सभी अध्यापक व बच्चों ने कैंडिल जला कर मृत बच्चों को
श्रद्धांजलि दी।