गाज़ीपुर। कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम एवं शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा का पदभार ग्रहण एवं स्वागत कार्यक्रम बुधवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने कहा कि पार्टी हमेशा जनता की समस्याओं को उठाती रही है। एक बार पुनः शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी आपको सौंपी है, उसका निष्ठापूर्वक निर्वहन करना ही आपका कर्तव्य है।
कार्यक्रम में प्रदेश सचिव फसाहत हुसैन ने कहा कि कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता को साथ लेकर काम करें। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान करते हुए और संगठन की जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से पालन करते हुए बूथ लेवल तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया जाएगा।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे और एआईसीसी सदस्य रविकांत राय ने कहा कि हम सबको उम्मीद ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पार्टी नीतियों के तहत संगठन को मजबूत करते हुए कार्यकर्ताओं का सम्मान बनाए रखेंगे। इससे पहले लंका स्थित डाॅ. आंबेडकर पार्क में बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ता बाइक जुलूस की शक्ल में विभिन्न रास्तों से होते हुए रजदेपुर स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय, बटुक नारायण मिश्र, डॉ. मारकंडेय सिंह, अजय सिंह, अजय श्रीवास्तव, ज्ञानप्रकाश सिंह, प्रमिला देवी, हामिद अली, महबूब निशा, जनार्दन राय, राघवेंद्र, अरविंद मिश्रा, विद्याधर पांडेय, राजेश गुप्ता, मंसूर जैदी, सतीश उपाध्याय एवं सुमन चौबे आदि उपस्थित थे।