फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में अकेली नवविवाहिता को बंधक बनाकर चालक ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

Mon, 30 Nov 2020 05:04 PM IST
विचित्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चालक ने नवविवाहिता को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन



नंदगंज थाना अंतर्गत अपने ससुराल से पति के साथ शुक्रवार को शादी में शामिल होने के लिए नवविवाहिता अपने मायके आई थी। मध्य रात्रि के बाद नवविवाहिता को कमरे में अकेले देख बोलेरो चालक मनीष यादव ने उसे बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

घटना के वक्त परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। विवाहिता का शोर सुनकर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और दरवाजा खोला गया। विवाहिता ने घटना परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। पीड़िता की तहरीर पर खानपुर थाने में चालक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है।

हालांकि चर्चा यह भी है कि शादी समारोह के दौरान चालक और महिला को कई बार एक-दूसरे से बातचीत करते देखा गया था। खानपुर थानाध्यक्ष पन्नेलाल ने बताया कि मनीष यादव के खिलाफ दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें