करीमुद्दीनपुर के कांति कला रामलीला मंच पर सुग्रीव से मित्रता का मंचन करते कलाकार। संवाद
दुबिहा। स्थानीय बाजार स्थित संत खड़ेश्वरी बाबा रामलीला मंच पर मंगलवार को लक्ष्मण शक्ति और श्रीराम के राज्याभिषेक तक की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के साथ ही मेले का भी लोगों ने आनंद उठाया। रामलीला ट्रस्ट के अध्यक्ष गौतम राय ने बताया कि मेले में बच्चों, महिलाओं और युवाओं की भीड़ रही। मेले में लोगों ने विभिन्न दुकानों पर खरीदारी की तथा मनोरंजन के साधनों का आनंद उठाया। रामलीला में समाजसेवी हिमांशु राय, सत्यनारायण राय, रामदहिन पासवान, मनोज सिंह, गोविंद राय, वाल्मीकि कुशवाहा, अमित श्रीवास्तव, चंदन पांडेय, अशोक पांडेय, हरिशंकर राय, चुन्नू तिवारी मौजूद रहे। संवाद