फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: रोजगार मेले में 523 युवाओं को मिले ऑफर लेटर

विज्ञापन
सैदपुर के मोती लाल पीजी कॉलेज में आयोजित रोजगार मेले मिले ऑफर लेटर में साथ युवा। स्रोत- सूचना व
विज्ञापन
गाजीपुर। रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर देने के लिए सैदपुर में आयोजित विधानसभा स्तरीय रोजगार मेले में 523 युवाओं को ऑफर लेटर दिए गए। मेले में 1300 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह ने बताया कि रोजगार मिशन के तहत जिला सेवायोजन कार्यालय और मोती लाल पीजी कॉलेज सैदपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित मेले में विभिन्न रोजगार अवसरों की जानकारी देने के साथ युवाओं को भविष्य की संभावनाओं से भी परिचित कराया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिरनो ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह ने फीता काटकर किया। इसके बाद एसडीएम सैदपुर ज्योति चौरसिया, जिला पंचायत सदस्य अभय प्रकाश सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी गौरव सिंह और महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक मोती लाल यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान सरस्वती वंदना भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें