फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 10 बजे पहुंचे डॉक्टर, दवा वितरण केंद्र पर लटका रहा ताला

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। गांव में स्वास्थ्य सेवाएं दिन बेपटरी हो चली हैं। एक तरफ स्वास्थ्य महकमा स्वास्थ्य सुविधाएं मुकम्मल देने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

वहीं जिम्मेदार ही खुद पलीता लगाने पर तुले हैं। सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक चलने वाले पीएचसी में समय से डाॅक्टर और स्वास्थ्यकर्मी नहीं आ रहे हैं।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेंहू पर जहां छह स्वास्थ्यकर्मियों की तैनाती है। वहीं एक दर्जन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी इन पर टिकी हुई है।
बुधवार को ओपीडी में अधिसंख्य चिकित्सक सुबह 10 बजे ही पहुंचते दिखाई पड़े। स्वास्थ्यकर्मी भी मनमानी से बाज नहीं आ रहे है। वहीं सुबह 8:30 बजे तक ताला लटकता था। वार्ड व्याय अरुण कुमार सिंह ने 8:35 बजे केंद्र का ताला खोला और साफ-सफाई में जुट गए।
विज्ञापन

सुबह 8:40 बजे डॉक्टर की कुर्सी खाली थी। सुबह 8:50 बजे दवा वितरण केंद्र बंद पड़ा था। चिकित्साधिकारी कक्ष में सुबह 8:55 बजे ताला लगा था। बहुउद्देशीय कक्ष सुबह नौ बजे तक बंद रहा।
विज्ञापन

अस्पताल पर वार्ड बॉय को छोड़कर तैनात पांच कर्मचारी 9:30 बजे तक नहीं पहुंचे थे। इस स्वास्थ्य केंद्र से मटेंहू, टिसौरी, गांई, बिजौरा, हमीरपुर, हैदरगंज सहित एक दर्जन गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिलती हैं।
स्थिति यह है कि अस्पताल भगवान भरोसे चलने के कारण अधिकतर मरीज निजी या गैर जनपद जाने को विवश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें