फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को मिली कोविशील्ड की आठ हजार वायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। टीकाकरण अभियान में वायल की कमी नहीं होगी। इसके लिए शासन की ओर से आठ हजार कोविशील्ड वायल मिली है। जिले के 25 सेंटरों पर 18 आयु से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। बीते एक जून को बाराचवर में 50, भदौरा 78, बिरनो 80, देवकली 82, गोड़उर 80, जखनिया 81, करंडा 81, कासिमाबाद 80, मनिहारी 82, मरदह 80, सादात 86, मुहम्मदाबाद ट्रामा सेंटर पर 80, रेवतीपुर 80, सैदपुर 80, सुभाखरपुर 80, जमानिया 78, जिला अस्पताल 90, जिला महिला अस्पताल 100, जिला न्यायालय 50, मीडिया हाउस 90, विकास भव न 47, मनिहारी सीएचसी पर 35 को वैक्सीन लगी थी। वहीं 45 से अधिक आयु के चार हजार से ऊपर लोगों का टीकाकरण कराया गया। वैक्सीन की कमी न हो इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से कोविशील्ड वायल की डिमांड की गई थी। डीएम एमपी सिंह ने बताया कि आठ हजार वायल मिली है। टीकाकरण में वैक्सीन की कोई कमी नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें