फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: वर्ष 2014 के पूर्व और आज के भारत में जमीन-आसमान का अंतर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
औड़िहार। प्रधानमंत्री के नौ वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने और आगामी लोकसभा की तैयारियों के मद्देनजर सैदपुर मुख्यालय के एक मैरेज हाॅल में मंगलवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय प्रबुद्ध सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कुलपति प्रो. हरिकेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन के बाद पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में आज भारत की साख विदेशों में बढ़ी है। 2014 के पूर्व के भारत में और आज के भारत में जमीन आसमान का अंतर है।
उन्होंने कहा कि आर्थिक मामले में जिस तरह से देश आत्मनिर्भर हुआ है उससे अब विकसित राष्ट्रों में गिनती होने लगी है। त्याग, निष्ठा और लगन से प्रधानमंत्री ने बिना किसी भेदभाव के देश को आगे बढ़ाया है। इसके पीछे उनकी संवेदनशीलता, काम करने की इच्छा शक्ति और गरीबों को उबारने के लिए बनाया गया कार्यक्रम है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से 2024 की तैयारी में लग जाने और जनता के बीच सीधा संवाद करते हुए उनके दुख-सुख के साथी बनने का आह्वान किया। पूर्व प्रादेशिक मंत्री रामतेज पांडेय ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री की सूझबूझ से भारत की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत कोई नहीं कर रहा है। प्रदेश की सरकार ने माफियाओं और गुंडों को धूल चटाकर रख दी है।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा कि इतिहास में यह पहला अवसर है कि जब प्रधानमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर जाकर घायलों का हालचाल लिया। परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। सम्मेलन में जिले के प्रभारी अशोक कुमार मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय, जौनपुर के भाजपा के जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, नगर पंचायत की नव निर्वाचित चेयरमैन सुशीला सोनकर आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में अविनाश चंद्र बरनवाल, बसंत सेठ, सुमन कमलापुरी, दयानंद पांडेय, श्रीकांत सिंह, नरेंद्र पाठक आदि उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक भाजपा नेता प्रो. शोभनाथ यादव ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें