फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सड़कों और बाजारों में सन्नाटा, झुलसाती गर्मी ने किया परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की तपिश से लोग परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सेवराई। प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी के साथ गर्म हवाओं लू के थपेड़ों ने लोगों को घरों में कैद करने के लिए विवश कर दिया गया है। आलम यह कि दोपहर के समय सड़कें बाजार सुनसान हो जा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान अधिकतम 41 डिग्री और न्यूनतम 29 डिग्री दर्ज किया गया।
गर्मी के कारण तहसील क्षेत्र में दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है। कई दुकानदारों का कहना है कि इन गर्म हवाओं लू के थपेड़ों ने उनका धंधा भी चौपट करके रख दिया है। सुबह सात बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी की शुरुआत होती है जो शाम सात बजे तक भी खत्म नहीं होती। इस गर्मी से बेहाल पशु भी अछूते नहीं है। बेजुबान पशुओं के लिए यह गर्म हवाएं असहनीय साबित हो रही है।
विज्ञापन

गहमर क्षेत्र में गर्मी से लोग बेहाल हैं। ऐसे में बच्चों की टोली गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में खूब मौज-मस्ती कर रही है। दोपहर को जहां तहसील मुख्यालय सहित गांवों में भी सड़कें गलियां सुनसान हो जाती हैं तथा आसमान से गर्मी के रूप में केवल आग बरसती है। पिछले कई वर्षों से बढ़ रहे पर्यावरण प्रदूषण की वजह से हर वर्ष गर्मी पिछले वर्षों की अपेक्षा ज्यादा असर दिखा रही है।
विज्ञापन

00
फोटो भी-
00
बंद रहेगी आपूर्ति
दिलदारनगर। 33केवी दिलदारनगर लाइन जो 132 केवीए जमानिया से 33/11केवी दिलदारनगर सप्लाई आती जो 12 किमी लंबी लाइन का मेंटेनेंस का कार्य तीन दिन तक चलेगा। जिसमें दो पोलों के बीच में नया पोल लगाया जाएगा तथा तार बदलने का कार्य भी किया जाएगा। इस कारण से सप्लाई सुबह छह से सुबह दस तक एवं शाम चार से शाम पांच पांच बजे तक सप्लाई बंद रहेगी। जेई तापस कुमार ने बताया कि दिलदारनगर और चित्रकनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े सैकड़ों गांवों की आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें