फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पौधरोपण कर विभाग को देखभाल भी करनी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। अब जो विभाग पौधरोपण करेंगे, देखभाल की जिम्मेदारी उनकी होगी। शासन की ओर से इस बार यह नई व्यवस्था लागू की गई है। इसके पूर्व पौधरोपण की जिम्मेदारी वन विभाग की होती थी, लेकिन अब तय किया गया है कि हर एक विभाग अपने द्वारा रोपित पौधों की सुरक्षा करना सुनिश्चित करेगा।
विज्ञापन

संबंधित विभागों की मानीटरिंग के लिए जनपद में जल्द ही डीएम की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय पौधरोपण समिति का गठन किया जाएगा। समिति यह निगरानी करेगी कि किस विभाग की ओर से कितने पौधों का रोपण किया गया है और रोपण के बाद कितने पौधे वृक्ष बनकर तैयार हो पाए हैं।
इसके पूर्व वन विभाग को छोड़कर अन्य विभाग अपने हिस्से के पौधों का रोपण करके कोरम पूरा कर लेते थे। उनको इससे कोई मतलब नहीं रहता था कि पौधों को मवेशी खा गए, या फिर वह सूख गए। नई व्यवस्था के तहत संबंधित विभागों की पूरी जवाबदेही पौधरोपण को लेकर तय की जाएगी। उनको पौधों की सुरक्षा को लेकर ट्री अथवा ब्रिक गार्ड लगाने के साथ ही समय-समय पर पानी भी देना होगा, ताकि वह हरा-भरा रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें