फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों ने की एक्सईएन के स्थानांतरण की मांग

Sat, 25 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
कर्मियों ने की एक्सईएन के स्थानांतरण की मांग
विज्ञापन
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वाधान में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर विद्युत कर्मचारियों की ओर से अधिशासी अभियंता को हटाने की मांग को लेकर चल रहा धरना 11वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। इस मौके पर संयोजक निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि 24 जून को मुख्य अभियंता वितरण (वाराणसी) क्षेत्र से हुई वार्ता में रोजा, भीषण गर्मी एवं राजस्व वसूली को देखते हुए 28 जून तक टालने का अनुरोध किया है। साथ ही प्रबंधन ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही  अधिशासी अभियंता इंजीनियर एके सिंह को अन्यत्र जनपद में स्थानांतरण किया जाएगा।
विज्ञापन



 इस मौके पर अमित कुमार, आशीष गुप्ता, चंद्रमा प्रसाद, संजय यादव, विजय शंकर यादव, श्याम नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता धर्मेंद्र सिंह और संचालन अरविंद कुशवाहा ने किया।उधर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्यों और पदाधिकारियों ने विद्युत कर्मचारियों की ओर से जारी धरने को समर्थन दिया। इसमें चेतावनी दी गई कि भ्रष्ट और तानाशाह अधिशासी अभियंता को नहीं हटाया गया तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के सदस्य और पदाधिकारी निर्णायक लड़ाई के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर अंबिका प्रसाद दूबे, दुर्गेश श्रीवास्तव, राकेश कुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, अनंत सिंह, विजय नारायण यादव, प्रमोद उपाध्याय, आनंद सिंह, रामविलास कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें