फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: प्रतिनिधिमंडल ने छह सूत्री मांग पत्र डीपीआरओ को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत राज वेलफेयर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल शनिवास को छह सूत्री मांग पत्र को लेकर जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य से मिला। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक मशीन से होती है। जबकि जनपद के अधिकांश विभागों में बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति की प्रणाली प्रभावी नहीं है और ग्रामीण क्षेत्रों मे नियमित विद्युत आपूर्ति ना होने के कारण बायोमेट्रिक मशीनें चार्जिंग के अभाव में बंद रहती हैं, जिस को ध्यान में रखकर बायोमेट्रिक मशीन से उपस्थिति की अनिवार्यता समाप्त किया जाए।ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष सूर्यभान राय ने कहा कि पंचायती राज विभाग के अधीन कार्यरत ग्रामीण सफाई कर्मचारियों और ग्राम पंचायत अधिकारियों के साथ-साथ एडीओ पंचायत का पेरोल शासनादेश में निहित प्रावधानों के अनुसार मंगाया जाए।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष रोशन लाल ने कहा कि विकास खंडों में तैनात दिव्यांग, महिला, अस्वस्थ और अत्यधिक दूरी पर तैनात सफाई कर्मचारियों को उनके निवास से नजदीक के ग्राम पंचायतों में तैनात किया जाय। सेवा पुस्तिका और प्रान कटौती का पासबुक बनवा कर अपडेट कराया जाए। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी अंशुल मौर्य ने मांगों का त्वरित निस्तारण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश बिंद उर्फ गुड्डू, जिला कोषाध्यक्ष विनोद चौधरी, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के मंत्री पवन पांडेय, सदर एडीओ पंचायत प्रभारी शिवप्रकाश त्रिपाठी, पूर्व जिला मंत्री पंकज यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉकध्यक्ष सुरेश प्रसाद, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के संगठन मंत्री अनिल यादव, ब्लॉकध्यक्ष हंसराज कुशवाहा, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष राजेश यादव, सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें