फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: एडीओ ने दोनों पक्षों से बात कर सुलझाया समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के खरगसीपुर उर्फ नई बाजार गांव में जल निकासी गंभीर समस्या बनी हुई है। ऐसे में शनिवार को एडीओ पंचायत अरुण कुमार पांडेय पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी निकासी की समस्या का समाधान कराया। गांव के जुबैर खान, शेख सरफराज ने उपजिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोग मेरे निजी जमीन में नाली का पानी जबरन निकालना चाह रहे है। जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इसके बाद एडीओ पंचायत अधिकारी क्षेत्र के नई बाजार उर्फ खरगसीपुर पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और दोनों पक्षों से वार्ता कर पानी निकास समस्या का समाधान कराया। इस संबंध में एडीओ पंचायत अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि पानी निकास समस्या को समाधान करा दिया गया है। ब्लाक स्तर पर पक्की नाली का निर्माण कराया जाएगा। दोनों पक्षों को रजामंदी से गंभीर समस्या का समाधान किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें