फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: मलबे की होगी नीलामी, 11 मई तक जमा होंगे टेंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर स्थित वाह्य न्यायालय परिसर में पड़े पुराने बाउंड्रीवॉल के मलबे की नीलामी की जाएगी। इस संबंध में अध्यक्ष नीलामी समिति/विशेष न्यायाधीश (ईसी एक्ट) अभिमन्यु सिंह ने जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में सिविल जज (जूनियर डिवीजन) सैदपुर न्यायालय परिसर में पड़े लोहे के स्क्रैप और ईंट के टुकड़ों की नीलामी के लिए सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इच्छुक व्यक्ति 11 मई को अपराह्न 1 बजे तक अपनी निविदा/टेंडर कार्यालय केंद्रीय नजारत, जनपद न्यायालय में जमा कर सकते हैं। बताया गया कि प्राप्त टेंडरों को 12 मई को अपराह्न 1 बजे नीलामी समिति के समक्ष खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें