फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका पर्व पर एकलौते पुत्र के डूबने से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। कोतवाली क्षेत्र के हाटा रेलवे ब्रिज के नीचे मंगई नदी में स्नान के दौरान डूब रहे तीन किशोरों में दो को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। जबकि एक किशोर डूब गया। इकलौते पुत्र के डूबने की जानकारी मिलते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। वहीं गौसपुर गंगा घाट पर अपने पुत्र के दीर्घायु की कामना से जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजा करने गई मां हादसे के बाद रोते-रोते अचेत हो गई। उधर, देर शाम तक ग्रामीणों द्वारा किशोर की तलाश जारी थी।
विज्ञापन

बरेजपुर गांव की महिलाएं जीवित्पुत्रिका पर्व पर पूजा-पाठ करने के लिए गौसपुर गंगा घाट गई थी। आलोक यादव (13) अपने मित्र आनंद यादव और आकाश यादव के साथ हाटा रेलवे ब्रिज के पास मंगई नदी में नहाने चला गया। नदी में तेज बहाव होने के चलते तीनों स्नान के दौरान डूबने लगे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आनंद और आकाश को तो बचा लिया, लेकिन आलोक डूब गया। इधर, इकलौते पुत्र के डूबने की जानकारी मिलते ही पिता ओमप्रकाश यादव ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश कर रहे थे। सूचना के बाद पुलिस भी देर शाम तक नदी के किनारे डटी रही। आलोक की तलाश जारी थी। इधर, पूजा करके जैसे ही महिलाएं गांव पहुंची और आलोक के डूबने की जानकारी मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें