फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरा में डूबने से भाइयों की मौत

Sat, 20 Jun 2015 11:36 PM IST
गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के उसिया गांव में अपने ननिहाल में आए दो भाइयों की पोखरा में नहाते समय शनिवार की सुबह डूबकर मौत हो गई। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने शवों को बाहर निकाला। परिवार के लोग बिना पुलिस को सूचना दिए शव
विज्ञापन


 लेकर घर चले गए। भाइयों के एक साथ मौत से घर में कोहराम मच गया। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के इंद्रानगर निवासी शमीम कुरैशी का पुत्र निशांत (8) और दिशांत (10) गर्मी की छुट्टी में अपने ननिहाल उसिया गांव निवासी कलाम

कुरैशी के यहां एक माह पहले आए थे। शनिवार सुबह दोनों भाई दोस्तों के साथ गांव के बाहर पोखरा में नहाने चले गए। पोखरा में उछलकूद करते हुए दोनों भाई गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख साथ में अन्य
विज्ञापन


लड़के शोर मचाते हुए घर पर आए और लोगों को दोनों भाइयों की डूबने की जानकारी दी। कुछ ही देर में कानों कान यह खबर पूरे गांव में फैल गई। जो जहां था, वहीं से पोखरा की तरफ दौड़ पड़ा। करीब एक दर्जन ग्रामीण पोखरा में

उतरे और डूबे भाइयों की तलाश करने लगे। काफी प्रयास के बाद दोनों का शव पोखरा से बाहर निकाला। शव देखते ही मां सहित ननिहाल के लोगों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। वहां मौजूद लोग बिलख रहे लोगों को सांत्वना देने में जुट

गए। ननिहाल के लोगों ने घटना की जानकारी मृतक पुत्रों के पिता को दी। जानकारी होते ही परिवार के लोग यहां पहुंचे और शवों को लेकर सैदपुर चले गए। इस घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें