फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे तार की जद में आने से बालक की मौत

Sun, 01 Mar 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र राजापुर गांव के सीवान में रविवार की दोपहर टूटकर खेत में गिरे एलटी तार की जद मेें आने से एक बालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना में मृत किशोर को घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन


राजापुर गांव निवासी महातिम यादव का पुत्र अंकुर यादव (13) रविवार की दोपहर में साइकल से अपने बड़े पिता जी को खाना देने के लिए पंपिंगसेट पर गया था।

वह वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान खेत में टूटकर गिरे एलटी तार को वह देख नहीं सका और तार से सट गया, जिससे करेंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। खेत से गांव की तरफ लौट रहे कुछ लोगों की नजर तार से लिपटे अंकुर पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना उसके परिवार वालों और पुलिस को दी। बिजली विभाग को लाइन बंद करने के लिए फोन किया।

 जानकारी होते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए। जैसे ही उनकी नजर नजर अंकुर पर पड़ी, वह चीख-पुकार करने लगे। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना के बाद भी बिजली आपूर्ति बंद न किए जाने से लोग बच्चे के शव को तार से छुड़ा नहीं पा रहे थे। घटना के करीब एक घंटा बाद लाइन बंद करने के बाद लोगों ने तार से लिपटे शव को उससे छुड़ाया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। इस घटना से एक तरफ जहां मृतक के घर कोहराम मच गया, वहीं पूरा गांव में शोक में डूब गया। बिजली विभाग के प्रति ग्रामीणों में रोष था। उनका आरोप था कि क्षेत्र में दौड़ाए गए तारों को जर्जर होने के बाद भी उसे बदला नहीं जा रहा है। घटना के तत्काल बाद  बिजली आपूर्ति बंद करने के लिए सूचना देने के बाद भी एक घंटा बाद आपूर्ति बंद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें