जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के सीमा से सटे चंदौली जनपद के डिग्री गांव के पास रेल पुलिया के नीचे मंगलवार की देर शाम एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चंदौली की धीना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू हो गई। सोमवार की रात आठ बजे लोकमान्य राजेंद्र नगर एक्सप्रेस से बिहार प्रांत के हाजीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया निवासी मुरूत कुमार (28) की गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंच आरपीएफ टीम ने घटना स्थल पहुंचकर छानबीन करने के साथ चंदौली जनपद के धीना थाने को दी।