जमानिया । कोतवाली क्षेत्र के उमर गंज गांव के पोखरे में तीन दिन पूर्व पैर फिसलकर डूबे युवक का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी फिरदौस खान (30) बीते 11 नवंबर को पोखरी के तरफ गए थे। हाथ एवं पैर धोते समय फिसलकर डूब गया। देर शाम तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कुछ भी पता नहीं चल सका। ग्रामीणों की नजर जब पोखरी में उतराए शव पर पड़ी, तो शोर मचाने लगे। इधर परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को पानी से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। इस संबंध कोतवाली राजीव सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।