फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: बाजार निकले युवक का खेत में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के धरवार कला गांव के सामने खेत में बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वह एक दिन पहले घर से बाजार के लिए निकला था। वहीं, घटना की जानकारी पाकर परिजनों में कोहराम मच गया।
मरदह थाना क्षेत्र के दुर्खुसी ग्राम पंचायत के बदलिया निवासी मकंधर राजभर (40) सुबह 10 बजे घर से बाजार करने के लिए महाहर धाम गए थे। देर शाम तक घर नहीं आए तो परिजन उन्हें खोजने लगे, लेकिन वह नहीं मिले। सुबह धरवार कला गांव के सामने कासिमाबाद-रसड़ा मार्ग से सटे एक खेत में ग्रामीण उनका शव देखकर घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव देखकर धाड़े मारकर बिलखने लगे। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक मनोरोगी थे। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों की तहरीर पर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें