दुल्लहपुर। सादात थाना क्षेत्र के डोरा गांव के पास बुधवार की शाम साढ़े छह बजे एक ईंट भट्टे के पास सड़क के किनारे एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शादियाबाद थाना क्षेत्र के खंडवाडीह गांव निवासी मनोज कुशवाहा (38) आजमगढ़ जनपद के टड़वा भवानी गांव स्थित मामा के यहां से साइकिल से घर लौट रहा था। थानाध्यक्ष शैलेश मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। संवाद