फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांगी में डूबे युवक का उतराया मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
देवकली। गांगी नदी में नहाते समय डूबे युवक का शव शुक्रवार को भोर में उतराया मिला। ग्रामीणों ने घंटों मशक्कत के बाद शव पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातम छाया रहा।
विज्ञापन

नंदगंज थाने के आगापुर निवासी मुहम्मद अख्तर (28) बीते 30 जुलाई को आगापुर महमूदपुर हथिनि गांव स्थित पुल के पास गांगी नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में डूब गया था। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की काफी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कई स्थानों पर नदी में जाल डालकर भी पूरे दिन तलाश होती रही। उधर देवकली और तरांव में शव मिलने कि अफवाह पर परिजन इधर-उधर दौड़ते रहे। कड़ी मशक्कत के बाद भी जब युवक नहीं मिला तो रात होने के चलते गोताखोरों ने तलाश अभियान बंद कर दिया। परिवार के लोग जेनरेटर लगाकर पुल के पास रात में इंतजार करते रहे। शुक्रवार को भोर में करीब साढ़े तीन बजे शव के पानी में उतराते ही परिजनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी से शव बाहर निकाला। इधर शव देखकर परिवार के सदस्य रोने-बिलखने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अख्तर आगापुर के पूर्व ग्राम प्रधान जकीउल्लाह खां का मझला पुत्र था। उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अपने बड़े भाई के साथ लौहे की चारपाई सप्लाई कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें