फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून में मिल जाएगी 300 बेड के अस्पताल की सौगात

विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहा 300 बेड का अस्पताल। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
विज्ञापन
शहर के गोराबाजार स्थित सीएमओ कार्यालय के परिसर में 300 बिस्तरों वाले अस्पताल का निर्माण कार्य जून तक पूरा हो जाएगा। कार्यदायी संस्था जून में अस्पताल भवन को मेडिकल कालेज प्रशासन के सुपुर्द करने की तैयारी में है। सात मंजिल इस अस्पताल भवन के निर्माण का साठ फीसदी कार्य पूरा हो गया है। इस अस्पताल में ओपीडी संचालन शुरू होने पर लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिलेंगी। गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिले के लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

करीब 220 करोड़ की लागत से बन रहे सात मंजिला तीन सौ बिस्तरों वाले अस्पताल के भवन निर्माण का कार्य जनवरी 2020 में कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ ने शुरू किया था। तय तिथि के अनुसार कार्यदायी संस्था को मार्च माह तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना था । कोरोना की दूसरी लहर के दौरान धीमी गति से कार्य होने के कारण कार्य में विलंब हुआ। इसके बाद एक बार फिर निर्माण कार्य ने रफ्तार पकड़ी और प्रथम तल से लेकर सातवें तल तक का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया। हालांकि तीसरे तल के बाद अभी ढांचा ही तैयार हो सका है, भवन के अन्य कार्य अभी शेष हैं, जो जून से पूर्व ही पूर्ण हो जाएंगे। कार्यदायी संस्था की ओर से जून माह के प्रथम सप्ताह तक भवन राजकीय मेडिकल कालेज प्रशासन को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इसके पूर्ण हो जाने के बाद अस्पताल को अत्याधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को मिल सकेगा, जिन्हें आज भी बेहतर उपचार के लिए गैर जनपदों का सहारा लेना पड़ता है। यहीं नहीं जनपद के आस-पास के पड़ोसी जनपद के लोग भी उपचार के लिए यहां आ सकेंगे और लाभान्वित होंगे।
छह सौ हो जाएगी बिस्तरों की संख्या
गाजीपुर। राजकीय मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला और महिला अस्पताल को मिलाकर वर्तमान समय में तीन सौ बिस्तर हैं। ऐसे में वर्तमान में तीन सौ मरीजों को ही भर्ती करने की सुविधा है। ऐसे में सीएमओ कार्यालय परिसर में बन रहे सात मंजिला तीन सौ बिस्तरों के अस्पताल का निर्माण पूरा होने के बाद नगरीय क्षेत्र में छह सौ बिस्तर हो जाएंगे और छह सौ मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा सकेगा।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था राजकीय निर्माण निगम आजमगढ़ की ओर से जून में अस्पताल सुपुर्द कर दिया जाएगा। अब तक करीब 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। चार माह में अन्य कार्य भी पूर्ण हो जाएंगे। - डॉ. आनंद मिश्रा, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कालेज गाजीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें