फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डीपीटी की सुई लगने से बच्ची की बिगड़ी हालत, बीएचयू रेफर

विज्ञापन
डीपीटी की सुई लगने से तबीयत बिगड़ने के बाद भर्ती बच्ची। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
गाजीपुर। सदर ब्लॅाक के कटैला उर्फ नगवा स्थित एनएनम सेंटर पर डीपीटी की सुई लगने के बाद पांच साल की बच्ची की तबीयत बिगड़ गई तो उसे बीएचयू के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

आरोप है कि जानकारी देने पर स्वास्थ्य कर्मी तो नहीं पहुंचा और एएनएम ने दुर्व्यवहार भी किया। परिजनों ने सीएमओ को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल मासूम का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार चल रहा है। इधर सीएमओ ने टीम गठित कर रिपोर्ट मांगने के साथ एएनएम को चेतावनी भी दी है। नगवा उर्फ कटैला निवासी शिवमंगल कुशवाहा ने सीएमओ को दिए गए पत्र में बताया कि पांच वर्षीय बेटी गौरी को कटैला एएनएम सेंटर पर छह अगस्त को एएनएम ने डीपीटी का टीका लगाया।
टीके के बाद हालत बिगड़ने लगी। बेटी का शरीर सुन्न पड़ गया। स्थिति गंभीर होने के कारण तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। टीका लगाने में घोर लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन

परिजनों ने सीएमओ से मांग की कि पूरे मामले की उच्च-स्तरीय जांच कराएं। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाए। इलाज का पूरा खर्च और उचित मुआवजा दिया जाए।
चेताया कि अगर शिकायत के सात दिन के अंदर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो न्याय के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर सीएमओ डॉक्टरों की टीम गठित करने के साथ रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। वहीं डॉक्टरों ने मासूम को बीएचयू रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें