रेलवे की तरफ से यात्री-उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार को स्काउट-गाइड के छात्रों ने विभिन्न नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को जागरूक किया।
इस दौरान उन्हें स्वच्छता अपनाने पर बल दिया। रेलवे की तरफ से 26 मई से यात्री-उपभोक्ता पखवाड़ा मनाया जा रहा है।
9 जून तक चलने वाले इस पखवाडे़ के दौरान विभिन्न रेल अधिकारियों की ओर से स्टेशनों का भ्रमण कर यात्रियों की सुविधाओं की जांच की जा रही है। इस क्रम में सोमवार को वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एसएन साहू यहां पहुंचे। उन्होंने व्यवस्था का जायजा लिया।