फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: नगर की जल निकासी की पाइपलाइन को सीवर की मुख्य लाइन से जोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नगर में जल निकासी की समस्या के समाधान के लिए शुक्रवार की रात नगर पालिका ने अग्रसेन तिराहा के पास गाजीपुर-बलिया मार्ग को काटकर नगर की जल निकासी पाइपलाइन को सीवर पाइप की मुख्य लाइन से जोड़ दिया। इस जुड़ाव से रामलीला मैदान और आसपास के इलाकों में होने वाले जलभराव की समस्या का जल्द समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर करीब सात वर्षों से सीवर नाले का निर्माण किया जा रहा है। हालांकि इसका पूरी तरह से जुड़ाव न होने के कारण नगर का गंदा पानी रामलीला मैदान में जमा हो रहा था।
इससे स्थानीय लोगों को नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका की तरफ से अग्रसेन तिराहा नाले का जुड़ाव मुख्य नाले से न किए जाने के कारण अग्रवाल टोली और अन्य मोहल्लों का गंदा पानी नाले के माध्यम से रामलीला मैदान और उसके बगल के सरकारी भूखंड में इकट्ठा हो रहा था। समस्या के समाधान के लिए नगर पालिकाध्यक्ष रईस अहमद ने पहल की।
विज्ञापन

बीती रात अग्रसेन तिराहा के पास गाजीपुर-बलिया मार्ग को जेसीबी से काटकर मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा गया। यह कार्य रात करीब आठ बजे शुरू होकर भोर में तीन बजे तक चला। अब स्टेट बैंक वाहन स्टैंड के पास सड़क काटकर मुख्य पाइप लाइन से जोड़ी जाएगी, जिसके बाद अग्रवाल टोली से लेकर अन्य मोहल्लों की जल निकासी की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। नपाध्यक्ष रईस अहमद ने बताया कि जल्द ही स्टेट बैंक वाहन स्टैंड के पास सड़क काटकर मुख्य पाइप लाइन से जोड़कर जलनिकासी की समस्या का समाधान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें