फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 14 घंटे अंधेरे में रहा शहर, वीआईपी भी हुए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। शहर में बिजली व्यवस्था सोमवार की रात पूरी तरह ध्वस्त हो गई। आधे शहर की बत्ती 14 घंटे तक गुल रही। इसमें डीएम-एसपी से लेकर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों सहित वीआईपी इलाके की बिजली आपूर्ति भी शामिल रही।
विज्ञापन

अधिकारी और वीआईपी तो अपना काम किसी तरह चला लिए लेकिन करीब 50 मोहल्ले के सामान्य जन बिजली न होने से उमसभरी गर्मी से बिलबिला उठे। वे पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहे थे। भोर में चार बजे फाॅल्ट दुरुस्त हुआए फिर आपूर्ति बहाल की गई। लेकिन, मंगलवार को पूरे दिन बिजली की आंख मिचौली चलती रही।
दोपहर में 12 बजे नगर के चार फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इसके कारण कचहरी, विकास भवन, पत्थर घाट व अफीम फैक्टरी फीडर से संबंधित 50 से अधिक मोहल्लों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। नगर के गोराबाजार, रिवर बैंक कॉलोनी, पीरनगर, विकास भवन, कचहरी, सिद्धेश्वर नगर कॉलोनी, आमघाट, मिश्रबाजार, महुआबाग आदि मोहल्लों की बिजली गुल रही।
विज्ञापन

रात 10 बजे विकास भवन के समीप फाॅल्ट वाले स्थान का पता चला, जिसके बाद एक जेनरेटर, एक जेसीबी की व्यवस्था कर खोदाई कराई गई, फिर फाॅल्ट दुरुस्त करने में कर्मचारी जुट गए। रात करीब चार बजे फाल्ट सही हुआ, जिसके बाद आपूर्ति शुरू हुई। लेकिन, पूरी रात शहर के बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुटे रहे।
मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वार्डों में जेनरेटर से लाइट की व्यवस्था की गई है लेकिन मरीजों और तीमारदारों को इसके बाद भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने बताया कि फाॅल्ट मिला नहीं है। फाल्ट ढूंढने की कोशिश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें