फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेले में बच्चों ने लगाए व्यंजनों के स्टाल

Fri, 20 Nov 2015 09:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जेपीजे ज्ञानदीप अकादमी में यूनिवर्सल चिल्ड्रेन-डे का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस मौके पर लगे मेले का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने किया।
विज्ञापन



मेले में अध्यापकों की देखरेख में बच्चों ने चाट-पकौड़ी, समोसा, चाउमीन, इडली, डोसा, छोला-भटूरा, पॉपकार्न का स्टाल लगाकर बिक्री की। कई गेम के स्टाल भी लगाए गए। एक तरफ जहां बच्चों ने चाट-पड़ौकी और लजीज व्यंजनों का स्वाद चखा, वहीं बच्चों के अभिभावकों ने भी इन सामानों की जमकर खरीदारी कर बच्चों को उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन



 पूरे विश्व में मनाए जाने वाले इस दिन को बच्चों ने पोस्टर के माध्यम से बालश्रम, बच्चों का शोषण, प्राइमरी शिक्षा, बच्चों के विकास, सर्व शिक्षा अभियान, बाल मजदूरी जैसे विकृतियों का समाज ही नहीं विश्व स्तर पर इसे दूर करने का संदेश दिया। इस मौके पर माया देवी, राजकुमार, राकेश कुमार, विशाल कुमार सहित विद्यालय की शिक्षिकाएं मौजूद थीं। प्रधानाचार्य ने अभिभावकों, बच्चों के साथ ही अध्यापकों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें