फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Tue, 16 Feb 2016 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सन फ्लावर पब्लिक स्कूल का सातवां वार्षिकोत्सव समर्पण मंगलवार को धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों की तरफ से प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रंखला में छात्रों की ओर से विज्ञान नाटिका प्रकृति की व्यथा, कवि सम्मेलन, भावगीत, विभिन्न राज्यों के लोकनृत्य एवं होलीगीत उपस्थित लोगों के आकर्षण का केन्द्र रहे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि दीदार यादव ने बच्चों को भारतीय

संस्कृति और परंपराओं को बनाए रखने का संदेश दिया। विद्यालय के प्रबंधक गोरखनाथ यादव ने बच्चों की तरफ से प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। प्रधानाचार्य राहुल कश्यप ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कमलाशंकर यादव, संजय यादव, गजाधर प्रसाद शर्मा गंगेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें