फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: आश्वासन पर चेयरमैन ने तीन दिन बाद खत्म किया धरना

विज्ञापन
जमानिय रामलीला मंच पर चल रहे चेयरमैन जय प्रकाश गुप्ता के क्रमिक धरना प्रदर्शन को समाप्त करनें क - फोटो : credit
विज्ञापन
जमानिया। फर्जी मुकदमे में फंसाए जाने के विरोध में पिछले तीन दिनों से कोतवाली परिसर में धरने पर बैठे नगरपालिका चेयरमैन जयप्रकाश ने सोमवार को धरना समाप्त कर दिया। पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप तथा निष्पक्ष जांच के आश्वासन के बाद उन्होंने धरना खत्म करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ एमएलसी विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि प्रदीप पाठक की शिकायत पर पद का दुरुपयोग करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। चेयरमैन का आरोप था कि राजनीतिक दुर्भावना के तहत उन्हें फर्जी मुकदमे में फंसाया गया है।
इसके विरोध में वह तीन दिनों से क्रमिक धरने पर बैठे थे। सोमवार को धरना स्थल पर पहुंचे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने चेयरमैन से धरना समाप्त करने का आग्रह किया।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि कानून अपना काम करेगा और निष्पक्ष जांच के बाद वास्तविकता सामने आ जाएगी। भरोसा दिलाया कि जांच में यदि चेयरमैन निर्दोष हैं तो उन्हें न्याय मिलेगा।
चेयरमैन ने कहा कि संगठन और पार्टी के शीर्ष पदाधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने यह निर्णय लिया है। उन्हें पार्टी, संगठन और न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है। इस दौरान ओमप्रकाश राय, विजय मिश्रा, विष्णु प्रताप सिंह, पप्पू कुशवाहा समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें