फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘वादे से मुकर रही केंद्र सरकार’

Sun, 02 Aug 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाकपा की जिला काउंसिल की बैठक रविवार को पार्टी कार्यालय स्थित भारद्वाज भवन के सरजू पांडेय सभागार में हुई। इसमें वक्ताओें ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से चुनाव पूर्व किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए गए। देश की गरीबी को कम करने की कोई योजना नहीं बनी। बेरोजगार दर-दर की ठोकरें खाने को विवश हैं। ऐसी दशा में जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जुझारू संघर्ष करना होगा।
विज्ञापन


कहा कि राहत का पैसा किसानों में नहीं बंटा। जिले में गिरती कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार इसे काबू करने में असफल साबित हो रही है। इससे आम जन में असंतोष पैदा हो रहा है। विचार-विमर्श के बाद जिले के विकास एवं किसानों की मांगों को लेकर किसान सभा की ओर से आयोजित जनजागरण पदयात्रा को कामयाब बनाने का निर्णय लिया गया। 17 अगस्त को मरदह थाने के पास आयोजित प्रदर्शन को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए 25 अगस्त को पूर्व सांसद सरजू पांडेय की पुण्यतिथि नंदगंज में मनाने का निर्णय लिया गया।

 इस मौके पर सहसचिव जनार्दन राम, रामअवध, पूर्व विधायक जयराम सिंह, राजेंद्र यादव, रामशब्द, रमेशचंद्र पाल, रामबदन यादव, रामलाल, ताराचंद पांडेय, बच्चेलाल, हरिहर यादव, शमीम अहमद, सुरेंद्र राम प्रधान, अरुण सिंह, अबु नसर खां, श्यामा प्रसाद, राम शुक्ला, राजेंद्र खरवार, रामराज समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी विचार व्यक्त किया। बैठक की अध्यक्षता रमाशंकर सिंह ने की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें