पीजी कालेज में चल रहे दस दिवसीय एनसीसी शिविर में मंगलवार की सुबह 6 से 8 बजे तक कैडेट्स को योग का अभ्यास कराया गया। बाहर से आए योग्य प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया।
इस अवसर पर एनसीसी आफिसर लेफ्टिनेंट डा. डीआर सिंह ने बताया कि 21 जून को मनाए जाने वाले विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में सभी कैडेट्स को कम से कम 30 घंटे का प्रशिक्षण प्राप्त होना अनिवार्य है। इसी के तहत सभी कैडेट्स को दो घंटा सुबह और दो घंटा शाम को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को पीटी, परेड, ड्रिल, बैटल, क्राफ्ट आदि की ट्रेनिंग दी जा रही है। बताया कि सायंकालीन कक्षाओं में विभिन्न तरह की सामाजिक सेवा, समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे नशाखोरी, दहेज प्रथा, विभिन्न तरह की बीमारियों से कैसे बचा जाए पर कक्षाएं संचालित होती है। शिविर में कैम्प कमांडिंग आफिसर कर्नल आरएस मलिक, कैप्टन बीबी सिंह, कैप्टन सतीश राय, एनसीसी आफिसर उमानाथ, सूबेदार मेजर पल्टू राम, सूबेदार सूर्यबहादुर राना, नायब सूबेदार बीबी सिंह, हवलदार मेजर ब्रह्म सिंह, हवलदार भीम, संजय, अंगद आदि मौजूद थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यालय अधीक्षक दीनदयाल भारद्वाज, राकेश, राजेश, संजय राय का सहयोग सराहनीय रहा।