फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल से बालक ने लगाई छलांग, तलाश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के मगई नदी स्थित पुल से रविवार की देर शाम पांच बजे एक अज्ञात बालक ने छलांग लगा दिया। आस-पास खेतों में जानवरों को लेकर खड़े पशुपालकों ने देख शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से अज्ञात बालक की तलाश शुरू कर दी। समाचार लिखे जाने तक बालक का पता नहीं चल सका था और न ही उसकी शिनाख्त हो पाई थी। पुलिस ने छानबीन में पुल की रेलिंग के पास से बालक का चप्पल और शर्ट भी बरामद किया। शाम करीब पांच बजे चरवाहे अपने पशुओं को चराकर वापस घर जा रहे थे । नदी में गिरा बालक हाथ उठा बचाने की गुहार लगा रहा था। चरवाहों के शोर मचाने पर जब-तक आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे बालक डूब चुका था। थानाध्यक्ष दिव्यप्रकाश सिंह ने बताया की घटना स्थल से कपड़ा और चप्पल बरामद किया गया है। बालक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें