फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: परिषदीय विद्यालयों से होगी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले में संचालित सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के साथ की जाएगी। अभी तक परिषदीय विद्यालयों से दो सौ मीटर दूर आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग की गई थी। अब ग्रामीण क्षेत्र में विद्यालय से एक किलोमीटर दूर और शहरी क्षेत्र में पांच सौ मीटर दूर तक के आंगनबाड़ी केंद्रों की मैपिंग कर यहां पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार निदेशालय एवं महानिदेशक स्कूली शिक्षा ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से हॉट कुक्ड मील पोर्टल तैयार किया गया है। प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र को उसके सबसे निकट स्थित प्राथमिक विद्यालय से जोड़ा जाएगा, ताकि बच्चों को स्कूल रेडीनेस, शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाओं का समन्वित लाभ मिल सके। अभी तक पोर्टल पर केवल को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों एवं बाल वाटिकाओं को फीड किया गया है, लेकिन उनकी मैपिंग किन विद्यालयों के साथ है इसका ब्योरा नहीं दर्ज है। अब इसमें यू-डायस कोड भी अंकित किया जाएगा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) सर्वजीत यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों को निकटतम विद्यालयों से मैप करके जोड़ने के निर्देश शासन ने दिए हैं। इसके क्रम में जिला कार्यक्रम विभाग से समन्वय स्थापित करके प्रक्रिया शुरु की जाएगी। यह प्रक्रिया 30 जून तक पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें