फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के पास मिला खलासी का शव

Wed, 19 Oct 2016 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ताड़ीघाट-बारा मार्ग पर कर्मनाशा पुल के पास सड़क पर मंगलवार की देर रात संदिग्ध हालत में खलासी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



बिहार (बक्सर) के सोहनी पट्टी निवासी नितीश यादव उर्फ फंटू (22) पुत्र रामप्रवेश यादव अपने ही गांव के चालक बलिराम यादव की ट्रक पर खलासी का काम करता था। मंगलवार की रात में करीब 11 बजे बिहार-उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाले कर्मनाशा पुल के पास स्थित देशी शराब की दूकान के सामने सड़क पर संदिग्ध हाल में उसका शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।


मृतक के भाई छोटू ने चालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि मंगलवार की देर रात चालक बलिराम यादव ने मेरे चाचा संतोष यादव के मोबाइल पर फोन कर बताया कि नितीश ने खाना बनाते समय मुझसे झगड़ा किया और मेरे हाथ पर चाकू से प्रहार कर भाग गया। भागते समय वह किसी वाहन से टकरा गया। सूचना पर जब हम लोग चालक के बताए स्थान पर पहुंचे तो देखा कि नितीश सड़क पर मृत पड़ा है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मामले के खुलासे के लिए जमानिया सीओ रतन यादव ने एक टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने बुधवार की सुबह करीब नौ बजे बक्सर गोलंबर के पास चालक को पकड़ लिया और थाने ले आए। मृतक के भाई ने गहमर थाना में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें