फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: फतेहपुर में तैनात दरोगा का शव पहुंचा, पुलिसकर्मियों ने दी सलामी

विज्ञापन
उसिया गांव स्थित कब्रिस्तान में सब इंस्पेक्टर इबरार खान को गार्ड ऑफ ऑनर देते पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : बुलेट से पटाखे बजाने पर 52 हजार का चालान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिलदारनगर। उसिया गांव निवासी फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर इबरार खान का प्रयागराज में रविवार को आकस्मिक निधन हो गया। सोमवार देर रात शव पैतृक गांव पहुंचा। मंगलवार को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी देकर अंतिम विदाई दी। उसिया गांव के इबरार खान (55) वर्ष 1989 में उत्तर प्रदेश पुलिस में चयिनत हुए थे। उनका परिवार प्रयागराज में रहता था। ड्यूटी से अवकाश मिलने पर इबरार खान परिवार के यहां प्रयागराज आए हुए थे।
विज्ञापन

रविवार शाम घर के पास कुछ लोगों से बातचीत के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिजनों के रोने- बिलखने से ग्रामीणों की भीड़ दरवाजे पर जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें