फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 4 दिन से लापता वृद्धा का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
दिलदारनगर। नगसर हॉल्ट थानाक्षेत्र के असांव ताल में मंगलवार को भोर में घर से चार दिन पूर्व लापता वृद्धा का शव मिला। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

गांव के लोग सुबह ताल की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर शव पर पड़ी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास में जुट गई। कुछ देर बाद पहुंचे बेटाबर खुर्द गांव निवासी श्रवण कुशवाहा ने मृतका की शिनाख्त मां फूलमती देवी (80) के रूप में की। मृतका की पहचान होने के बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका के छोटे बेटे श्रवण कुश्वाहा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां घर से चार दिन पहले निकली थी। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। नगसर हाॅल्ट थानाध्यक्ष अभिराज सरोज ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें