गहमर गांव निवासी-----मृतका मुस्कान गुप्ता की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
- फोटो : गौरीगंज रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट बुक कराते यात्री।
सेवराई। गहमर कोतवाली के सोझवा घाट के सामने गंगा में बुधवार को एक युवती का शव मिला। युवती दो दिन पूर्व लापता हो गई थी। वहीं, युवती का चप्पल पंचमुखी घाट पर मिली थी। परिजनों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्जकर पुलिस छानबीन में जुटी हुई थी।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि गहमर गांव के टिकाराय पट्टी निवासी बब्बन गुप्ता की पुत्री मुस्कान गुप्ता (19) बीते 26 जनवरी से घर से लापता थी।
परिजनों द्वारा गहमर कोतवाली में तहरीर दी गई थी। पुलिस गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी। सुबह कुछ लोगों ने गंगा नदी में एक युवती का शव उतराने की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने उसकी शिनाख्त मुस्कान गुप्ता के रूप में की।
कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।