फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: सुहागिनों की तरह सजी युवती का फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मरदह। थाना क्षेत्र के कोर गांव में रविवार की सुबह युवती का शव कमरे में फंदे पर लटकता मिला। युवती सुहागिनों की तरह सजी थी। शव देख परिजन बिलख रहे थे, लेकिन ग्रामीणों में तरह- तरह चर्चा थी कि बिना शादी हुए ही युवती ने आखिरकार इतना साज- सज्जा क्यों की थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोर गांव निवासी रामजीत चौहान की पुत्री रंजना चौहान (19) रात में खाना खाने के बाद कमरे का दरवाज़ा अंदर से बंद कर सोने चली गई। रविवार सुबह देर तक जब कमरे से बाहर नहीं निकली तो परिवार के लोगों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई हलचल होता न देख कमरे के दरवाजे को जोर देकर खोला। परिजनों के मुताबिक रंजना का शव फंदे पर लटकता देखा अवाक रह गए। मृतका के पिता रामजीत चौहान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। ग्रामीणों ने बताया कि कोर गांव रामजीत परिवार के साथ अलग कमरे में सोते थे। जबकि पुत्र और पुत्री भी अलग- अलग कमरे में सो रहे थे। ऐसे में सुबह युवती फंदे से लटकते मिलने की जानकारी होने पर परिजन दहाड़े मारकर रोने- बिलखने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि मृतका सुहागिनों की तरह पूरी तरह सजी हुई थी, सिर्फ मांग में सिंदूर नहीं था। शव देख लोगों की समझ में नहीं आ रहा था कि आखिरकार युवती ने इस तरह के कदम क्यों उठाया।थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें