फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: डंपर के डाला के हुक में गमछे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
अलीपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के लिंक रोड पर डंफर के डाला से लटके मिले चालक का शव क - फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
विज्ञापन
गाजीपुर। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर हाईवे के लिंक मार्ग पर बुधवार को खड़े एक डंपर के डाला के हुक में गमछे से लटकता चालक का शव मिला। सूचना पर पहुंचे डंपर मालिक ने हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी। पुलिस छानबीन कर रही है। कोतवाल शैलेश मिश्रा ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम अलीपुर गांव के पास वाराणसी की ओर जाने वाले मार्ग पर पहुंची। वहां खड़े डंपर के पीछे बाएं तरफ के डाला के हुक में गमछा से लटकता शव मिला। मृतक की शिनाख्त डंपर चालक मिर्जापुर जनपद के अदलहाट थाना के कौड़िया कला निवासी आकाश यादव (28) के रूप में हुई। जानकारी मिलते ही चंदौली के अलीनगर निवासी डंपर मालिक धनंजय यादव सैदपुर कोतवाली पहुंचे और तहरीर देते हुए बताया कि आकाश यादव आठ दिसंबर को मिर्जापुर के अहरौरा से गिट्टी लादकर गोरखपुर जनपद के चौरी-चौरा गए थे। वहां से मंगलवार को लौट रहे थे। मऊ के घोसी के पास रास्ते में एक निजी बस से मामूली टक्कर हो गई। इस दौरान उसकी बस चालक से कहासुनी हुई थी। उन्होंने बताया कि शाम 5.47 बजे उनके डंपर का जीपीएस लोकेशन सैदपुर क्षेत्र में बता रहा था। आकाश का मोबाइल स्विच ऑफ बता रहा था। धनंजय यादव ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, जानकारी होने पर सैदपुर पहुंचे चालक के परिजन शव देखकर बिलखने लगे। कोतवाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें