फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: पांच वर्ष चला प्रेम संबंध, शादी के 21 दिन बाद पति समेत आठ पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। पांच वर्ष चले प्रेम संबंध के बाद परिजनों की सहमति से नवंबर में शादी हुई थी। ससुराल वाले कोर्ट मैरिज के बाद विवाहिता की विदाई करने के लिए राजी हुए थे। अब विवाहिता ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष विदाई नहीं करा रहा। फोन पर धमकी देकर प्रताड़ित कर रहा है। पुलिस ने मंगलवार की देर शाम पति, सास, ससुर समेत आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि विवाहिता ने बताया कि दोनों परिवारों की सहमति से 17 नवंबर को रितेश से पुलिस थाना पार्क स्थित शिव मंदिर में शादी हुई थी। उस समय दोनों पक्षों ने इस शादी को कानूनी मान्यता के लिए कोर्ट मैरिज करने के बाद विवाहिता की विदाई करने पर राजी हुए थे। इसी समझौते के अनुसार विवाहिता अपने माता-पिता के घर रहने लगी। पिता ने बताया कि शादी महिला परामर्श केंद्र के प्रभारी के समक्ष शादी हुई थी। तय किया था कि रजिस्टर्ड कोर्ट मैरिज करने के बाद विवाहिता की विदाई होगी। इधर, कोर्ट मैरिज भी नहीं कराया गया और न ही पुत्री की विदाई ही ससुरालियों ने कराया। आरोप है कि बेटी को फोन कर उसका पति राहुल साहनी सहित परिवार के लोग गाली गलौज के साथ धमकी दे रहे हैं। कह रहे कि तुम शादी को तोड़ दो नहीं तो जान से मार देंगे। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति राहुल साहनी, पिता महेश, सास पार्वती, चाचा कमलेश के साथ काजल, आंचल, रितेश सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवाहिता ने सास-ससुर समेत छह के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी-कासिमाबाद। कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर भगवल गांव निवासिनी एक विवाहिता ने मंगलवार की देर शाम को पुलिस को तहरीर देकर सास, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ मारपीट के साथ जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर पर सास और ससुर सहित कुल छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। कोतवाल नंदकुमार तिवारी ने बताया कि जयरामपुर भगवल गांव निवासी सत्येंद्र राम की पत्नी उषा देवी ने तहरीर देकर जानकारी दी कि उसकी सास, ससुर और देवर सहित ननद मिलकर गाली गलौज के साथ मारपीट करते हैं। यही नहीं जान से मारने की धमकी भी देते हैं। विवाहिता की तहरीर पर सास फूलमती देवी, ससुर राम दरस, ननद शशि कला, चंदा, सुनैना और देवर सचिन के खिलाफ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें