स्थानीय थाना क्षेत्र के मौधा कूड़ा घर में बृहस्पतिवार की सुबह हुक के सहारे रस्सी के फंदे पर एक युवक का शव लटकता मिला। वह एक दिन पहले बिना कुछ बताए घर से निकला था। सरसई गांव निवासी ओमकार चौहान ने बेटे विकास चौहान (25) की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। वह दो जुलाई की सुबह घर से किसी को बिना कुछ बताए निकला था। दूसरे दिन घर से 500 मीटर दूर मौधा कूड़ा घर में विकास चौहान का शव मिला। थानाध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद