फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: गंगा में उतराया मिला युवक का शव, घाट पर खड़ी थी बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
करंडा। चोचकपुर के भरकुंडी पंप कैनाल के पास गंगा में शुक्रवार को एक युवक का शव उतराया मिला। मृतक की बाइक गंगा किनारे खड़ी थी और चाबी पैंट की जेब में पड़ी थी। जेब से कुछ कागजात भी मिले। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। सुबह गांव के लोग गंगा स्नान के लिए भरकुंडी घाट गए थे। तभी उनकी नजर पानी में उतराए शव पड़ी। देखते ही देखते घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त बरियां सबुआ निवासी विपिन यादव (32) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक की जेब में बाइक की चाबी और कुछ कागजात बरामद किए। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी गंगा घाट पर पहुंच गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें