बेलवरिया वृंदावन गांव निवासी मृतका----सरिता यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के बेलवरिया वृंदावन गांव में सोमवार को एक विवाहिता कमरे में चौकी पर मृत मिली। वह रविवार को ही पति के साथ मायके से ससुराल आई थीं। फिलहाल पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। प्रभारी थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता ने फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली है और कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। मौके पर पुलिस पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला था और चौकी पर विवाहिता का शव पड़ा था। ससुरालियों ने पूछताछ में बताया कि ग्रामीणों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर पंखे की कुंडी से साड़ी के फंदे से लटक रही विवाहिता को नीचे उतारा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलने विधिक कार्रवाई होगी। मृतका के भाई राहुल निवासी मऊ जनपद के बस्तियार चक ने बताया बहन सरिता यादव (28) का विवाह वर्ष 2021 में बेलवरिया वृंदावन निवासी तेज प्रताप यादव के साथ हुई थी। बहन सरिता रविवार को मायके से पति तेज प्रताप यादव के साथ ससुराल गई थी।