फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghazipur News: 10 हमलावरों को देखकर भाग रहे किशोर को बाइक से उठाया, चाकू से गोदकर की हत्या

विज्ञापन
नोनहरा थाना क्षेत्र में मौत की खबर में---रोहित यादव की फाइल फोटो। स्रोत- परिजन
विज्ञापन
गाजीपुर। नोनहरा थाना क्षेत्र के चौरही प्राथमिक विद्यालय के पास खेत में रविवार की रात चाकू से गोदकर इकलौते पुत्र रोहित यादव (17) की हत्या कर दी गई। किशोर तीन मित्रों के साथ निमंत्रण में गया था। लौटते समय रोहित साथियों से एक निजी ढाबे के पास बात कर रहा था। इसी दौरान वहां पहले से खड़े हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर चले गए। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस को किशोर मृत खेत में पड़ा मिला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अमित कुमार, प्रदीप कुमार और दस अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि फत्तेहपुर अटवा गांव निवासी सुभाष यादव ने जानकारी दी कि उनका बेटा रोहित यादव अपने तीन साथियों के साथ चौरही गांव में एक मित्र के यहां निमंत्रण में गया था। लौटते समय रात 9:30 बजे साथियों के साथ सड़क किनारे पेट्रोल पंप के पास स्थित एक ढाबे पर रूककर बात कर रहा था। इधर पहले से वहां दस की संख्या में लोग खड़े थे। यह देखकर रोहित भागने लगा, लेकिन अज्ञात हत्यारों ने बाइक से पीछा कर उसे पकड़ लिया और उठाकर लेकर कहीं चले गए। उसके मित्रों ने फोन करके घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुत्र की तलाश करने पर जब नहीं पता चला तो घटना की जानकारी कठवामोड़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई, लेकिन पता नहीं चल सका। कड़ी मशक्कत के बाद रात करीब 11 बजे रात में जब पुलिस और गांव के लोग प्राथमिक विद्यालय के सामने खेत में पहुंचे तो देखा कि पुत्र रोहित खून से लथपथ मृत पड़ा था। रोहित उनका इकलौता बेटा था। सुभाष यादव ने फतेहपुर अटवां गांव निवासी अमित कुमार और चौरही निवासी प्रदीप कुमार के खिलाफ नामजद और दस अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें