मृतक के परिजनों ने बताया कि मुहम्मद शकील राइनी काम से ससुराल जा रहा था। बताया कि उसे जाने के लिए मना किया गया था, किसी दूसरे दिन चले जाना, लेकिन वह जल्दी आने की बात कहकर बाइक लेकर घर से निकल पड़ा। मंगलवार को पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूर्ण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है।